Uncategorized

पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी चंद घंटे मे भाई के हत्यारे को किया गिरफ्तार,।

पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी चंद घंटे मे भाई के हत्यारे को किया गिरफ्तार,। खानपुर बीते 25 अगस्त की रात्रि को रतन सिंह व महेंद्र सिंह दोनों के बीच शराब पीकर कहां सुनी हो गई थी, जिसमें रतन सिंह के द्वारा अपने चचेरे भाई महेंद्र सिंह के सिर व चेहरे पर ईट से वार कर हत्या कर दी थी, और मौके से फरार हो गया था लेकिन हत्या जैसी घटना होने के बाद कोई भी परिजन तहरीर देने मुकदमा लिखवाने को तैयार नहीं हुआ, जिस पर थानाध्यक्ष खानपुर द्वारा हत्या जैसे जगन्य अपराध को देखते हुए, स्वयं जुबानी के आधार पर थाना खानपुर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया, जगन्य अपराध को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष खानपुर को निर्देशित किया गया, इसके निर्देशन में थानाध्यक्ष खानपुर द्वारा टीमे गठित की गई,गठित पुलिस टीमो में S O मनोहर सिंह रावत, उप निरीक्षक प्रवीन रावत, उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह कांस्टेबल रविंद्र रावत, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल बलवीर सिंह, आदि पुलिस कर्मचारीगणों की टीमे गठित की गई, गठित पुलिस टीमों द्वारा चंद्र घंटे में हत्यारे अभियुक्त रतन सिंह पुत्र शारदा निवासी ग्राम अवधिपुर खाना खानपुर जनपद हरिद्वार को उदयपुर सिकंदरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया, एस oओं o मनोहर सिंह रावत ने बताया कि अभियुक्त रतन सिंह को सिकंदरपुर तिरहे से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर अपराध संख्या 238/ 2024 धारा 103 ( १) B N S पंजीकृत क़र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *