Uncategorized

मंगलौर जैन भवन में एक बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्ट ओमवीर सिंह

मंगलौर जैन भवन में एक बैठक आयोजित की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सबसे पहले वहां की जनता को लोकसभा चुनाव में उन्हें जीत दिलाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह मंगलौर के लोगों के आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें समर्थन देकर सांसद बनाया। रावत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उपचुनाव में यहां की जनता बीजेपी उम्मीदवार करतार सिंह भड़ाना को भारी मतों से जिताकर विधानसभा में भेजेगी। उन्होंने कहा कि, हमें विविधता को एकता में बदलकर मंगलौर को जीतना है, इतिहास बदलना है। सांसद रावत ने मंगलौर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मतदाताओं से अधिक से अधिक बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आज तक मंगलौर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी जीत नहीं पाई है। लेकिन इस बार इतिहास बदलेगा और जीत की शुरुआत मंगलौर से होगी। भाजपा सांसद ने कहा कि इस बार मंगलौर विधानसभा में भी विकास का डबल इंजन लगेगा। उन्होंने कहा कि इस बार यहां से न तो हाजी जीतने वाला है, न काजी। यहां की जनता ने इस बार यहां से भाजपा उम्मीदवार को जिताने का मन बना लिया है। बीजेपी उम्मीदवार करतार सिंह भड़ाना को भारी मतों से जीत मिलेगी। इस दौरान बीजेपी पूर्व विधायक कुंवर प्रणव मौजूद रहे और सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी मंडी समिति के अध्यक्ष एडवोकेट बृजपाल त्यागी जिला महामंत्री परवीन अरविंद राठी पार्षद विवेक चौधरी मंडल अध्यक्ष जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंद आदि लोग उपस्थित रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *