Uncategorized

गौरैया संरक्षण जागरूकता सत्र का किया आयोजन l

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

गौरैया संरक्षण जागरूकता सत्र का किया आयोजन l

बहादराबाद ब्लॉक के शिक्षकों की और से बी आर सी बोंगला में गौरैया संरक्षण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
जागरूकता सत्र के मुख्य वक्ता पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ विनय सेठी, पर्यावरण वैज्ञानिक (उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार)रहे।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ साथ गौरैया हमारे बचपन, परिवार ,संस्कृति एवं समाज का एक अभिन्न अंग रहा है।

गौरैया पक्षी से हमारा नाता एवं इसका पर्यावरण में क्या भूमिका है?यह पक्षी क्यों विलुप्त हो रहा है ?इसके संरक्षण के लिए हम क्या योगदान दे सकते हैं ?
ऐसे सभी प्रासंगिक प्रश्नों से वैज्ञानिक पृष्टभूमि से जोड़कर चर्चा परिचर्चा हुई।

गौरैया आश्रय अपने घरों में लगाने हेतु एवम् औरों से लगाने के लिए भी अनुरोध किया गया। जिससे लुप्त होने से इस पक्षी को बचाया जा सके।
जागरूकता सत्र की शुरुआत वरिष्ठ अध्यापक श्री कुलदीप चौहान जी ने डॉ विनय सेठी को तुलसी पौधा भेंट देकर की।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती हेमलता चौहान ने किया
कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बहादराबाद के अध्यक्ष अश्वनी कुमार, ब्लॉक मंत्री राकेश पवार ,विजेंद्र सिंह चौहान,विवेकपाल ,सुमित कुमार विपिन कुमार दीपक चौहान ,विकास चौहान ,शिवकुमार, साधुराम सचिन, चरण सिंह, सचिन चौहान पंकज चौहान, दीक्षांत चौहान, सीमा पांचाल, रश्मि शुक्ला,शिखा चौहान,मोनिया चौहान, मधु उपाध्याय, नीलू मैथानी, कीर्तिनेगी, आरती धीमान, विजयलक्ष्मी सहित बहुत से शिक्षक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *