लक्सर पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ नशा तस्कर क़ो धर दबोचा, लक्सर :- लक्सर पुलिस ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड राज्य को नशा मुक्त करने के लिए मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 मिशन के तहत उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार एक नशा तस्कर लख्मीचंद पुत्र मिलकराज ग्राम गंगदासपुर कोतवाली लकसर जिला हरिद्वार को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दिनांक 9. 2.2024 को रायसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि नशा तस्करों के विरुद्ध लक्सर पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है पुलिस द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त लख्मीचंद को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अपराध संख्या 36/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,




