रिपोर्ट पहल सिंह
हिस्ट्रीशीटरों की करायी परेड
————————————
लकसर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के निर्देश पर हिस्ट्रीसीटरो अपराधियों की थाने में परेड कराई गई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा कोतवाली लक्सर के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों क़ो कोतवाली में बुलवाया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी की वर्तमान गतिविधियों के बाबत पूछताछ की व उन्हें किसी भी तरह केअपराध से दूर रहने की हिदायत दी गई ।इस अवसर पर ऐसे भी अपराधी पाये गये जो अपराध की गतिविधियों में संलिप्त नहीं है। कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि लंबे समय से अपराध न करने वालों की निगरानी बंद करवाने हेतु एसएसपी महोदय को पत्राचार किया जाएगा, और साथ ही नये सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी ताकि उनकी गतिविधियों पर नज़र रखी जाये। ताकि अपराध पनप ना पाए




