रिपोर्ट पहल सिंह
न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी को किया गिरफ्तार, लक्सर न्यायालय के आदेश की अवहेलना ना करना एक अभियुक्त को उसे वक्त भारी पड़ गया जब न्यायालय के आदेश पर पुलिस नेअभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, आपको बताते चले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा न्यायालय से प्राप्त आदेशों को सत प्रतिशत तमिल किए जाने के लिए निर्देश जारी किया था जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक दीपक चौधरी कोतवाली लक्सर, कानिo रविंद्र सिंह कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान एक नफर वारंटी भारत सिंह पुत्र पाचेराम निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बुजुर्ग कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार किया है, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नफर वारंटी को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,




