मुजफ्फरनगर राकेश अरोड़ा पत्रकार ने अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन को वार्ड 37 की समस्या से अवगत कराया, नालों के ऊपर लोहे का जाल लगाने का अनुरोध किया
मुजफ्फर नगर(राकेश अरोरा) प्राप्त समाचार के अनुसार गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड पर निवास करने वाले न्यूज़ चैनल संवाददाता राकेश अरोरा पत्रकार, प्रेस रिपोर्टर ने वार्ड 37 गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड मैजिक डांस अकैडमी के बाहर नगर पालिका प्रशासन ने सफाई के नाम पर नालों के ऊपर से पत्थर हटाए थे जिसमें लगभग 1 महीने से भी ज्यादा समय हो गया है पत्थर सड़कों पर ही पड़े हुए हैं जनहित में पत्रकार राकेश अरोरा ने नाले के ऊपर लोहे का जाल लगाए जाने का अनुरोध भी अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह से किया जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने जल्द ही समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन भी दिया नाला खुला होने के कारण मच्छरों की भरमार हो गई है गंदगी नाले में जा रही है जिसे बीमारियां फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है, भारी भरकम पत्थर हटाने में लगाने में काफी मशक्कत भी करनी पड़ती है , नालो के ऊपर जाल लगने से आसानी से सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलती रहेगी इसके साथ ही नगर पालिका प्रशासन को भी अतिरिक्त लेबर बहुत ज्यादा जोकि मशीनों के द्वारा नालों के ऊपर से पत्थर हटाने लगाने का कार्य करती है छुटकारा मिलेगा
रुड़की।इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन, जूनियर बॉय नेशनल सप्तम् चैंपियनशिप-2024 के महाराष्ट्र,पुणे में आगामी पच्चीस जून से होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को निवर्तमान मेयर गौरव गोयल द्वारा किट भेंटकर प्रोत्साहित किया गया।अपने आवास पर आए दर्जनों खिलाड़ियों को उपहार स्वरूप किट (ड्रेस) भेंट करते हुए उन्होंने कहा कि यह जनपद हरिद्वार […]
शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों पर भड़की कलाम टीम, डीएम को भेजा ज्ञापन लक्सर। सामाजिक संस्था कलाम टीम फाउंडेशन ने लक्सर क्षेत्र की बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। संस्था ने जिलाधिकारी हरिद्वार के नाम लक्सर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। शनिवार को […]
आईटी सी मिशन सुनहरा कल के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।बहादराबाद 19 जून ( महिपाल )मिशन सुनहरा कल गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मातृ एवं शिक्षु स्वास्थ्य-पोषण में सुधार जरूरी है।कुपोषण आज भी बहुत बड़ा कारण बना […]