रिपोर्ट सलमान अली
नजीबाबाद की सर जमी पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के कार्यक्रम का आयोजन काफी पत्रकारों ने लिया भाग।
लक्सर ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन का प्रोग्राम नजीबाबाद की रवा धर्मशाला मैं आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश एवं कई जिलों के पत्रकारों ने भाग लिया इस मौके पर दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार जैन साहब की अध्यक्षता में इस मीटिंग का आयोजन किया गया जिसका संचालन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुज कुमार वर्मा ने किया इस प्रोग्राम में ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली एवं हरिद्वार से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार नफीस खान तथा पिरान कलियर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार सलमान खान एवं श्रीमती मोहिनी जिला सचिव और चालान उनकी टीम में शामिल हुए इस मौके पर सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये तथा ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जहां संगठन के संबंध में सभी पत्रकारों को जागरूक किया और सभी पत्रकारों को एक प्लेटफार्म पर लाने की बात कही और उन्होंने कहा कि संगठन हर छोटे-बड़े पत्रकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है आप ईमानदारी के साथ खबरें करें और जनता को दिखाएं ईमानदारी से कम करें उसके बावजूद अगर कोई परेशानी आती है तो हम आपके साथ हर दुख सुख की घड़ी में खड़े हैं इस मौके पर सभी पत्रकारों को विस्तार से समझाया और कई अहम मुद्दों पर की गई चर्चा वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल मालाए डालकर और चादर ओढ़ा कर किया स्वागत, वहीं बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार नफीस खान ने कहा है की पत्रकारिता एक देश का चौथा स्तंभ है और उन्होंने कहा है कि पत्रकारों की कलम को कुचला जा रहा है और लगातार पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे थोपे जा रहे हैं।और उन्होंने कहा है कि जिसमें आज हम लोगों को एक प्लेटफार्म पर होकर काम करना है और जिसमें हमारे लिए वह प्लेटफॉर्म जो ऑल इंडिया पत्रकार एकता संगठन ही हमारे लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हमें एकत्रित कर सकता है और हमारे ऊपर झूठे मुकदमे होने से बचा सकता है,जिसमें हम सभी पत्रकार साथियों को ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के लिए जान तोड़कर मेहनत करनी चाहिए।वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी बैठक को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये उन्होंने कहा है कि ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन एक ऐसा संगठन है जो पत्रकारों के हित में लगातार कार्य कर रहा है और निष्पक्षता से पत्रकारिता करने एवं हर देश के व्यक्तियों के हित में 24 घंटे तपर रहकर काम कर रहा है। और उन्होंने वही संगठन के सभी पत्रकारों को एक होकर काम करने को कहा और सभी पत्रकारों से वादा किया है की जो पत्रकार हमारे संगठन से जुड़ा हुआ है वह पत्रकार निष्पक्षता होकर अपनी लेखनी से समाज की हर दबी कूचली बातों को शासन प्रशासन तक पहुंचने का कम करें हमारा संगठन आपके साथ खड़ा है और किसी भी सूरत में हमारे पत्रकार को अगर कोई धमकाने का या फिर झूठे मुकदमे में फसाने का काम करेगा हमारा संगठन उसे व्यक्ति के खिलाफ आवाज उठाएगा और उसको जवाब देने का काम करेगा।वहीं बैठक में उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष अनुज वर्मा, संगठन प्रदेश मंत्री समीर खान मंडल अध्यक्ष कुशल पाल कश्यप, हरिद्वार जिला महासचिव अर्सलान अली, कलियर नगर अध्यक्ष सलमान अली भगवानपुर नगर अध्यक्ष दानिश अली, पत्रकार कु मोहिनी, वरिष्ठ पत्रकार नफीस खान बहादराबाद और मुजफ्फरनगर से जिला अध्यक्ष सतेंद्र सैनी तहसील अध्यक्ष मुजफ्फरनगर एवं कुशल पाल नगीना मंडल अध्यक्ष नजीबाबाद नगर अध्यक्ष बिजनौर जिला अध्यक्ष एवं काफी संख्या में पत्रकारों ने बैठक में उपस्थित होकर एकता का परिचय




