रिपोर्ट पहल सिंह
5 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित अभियुक्त गिरफ्तार, खानपुर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड राज्य को ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत नशा मुक्त बनाने व नशा ( अवैध शराब /स्मैक/ चरण / गांजा आदि ) तस्करों के विरुद्ध एसएसपी हरिद्वार द्वारा चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए, जिनका अनुपालन करते हुए थाना अध्यक्ष खानपुर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें हेड कांस्टेबल रामवीर, कांस्टेबल सुनील आदि पुलिस कर्मियों की टीम बनाई गई, टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त जैकीराम पुत्र तिलक राम निवासी तुगलपुर थाना खानपुर जिला हरिद्वार उमर 23 वर्ष को तुगलपुर से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, थाना अध्यक्ष खानपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि अभियुक्त जैकी राम को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तुगलपुर से गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध थाना पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,




