Uncategorized

बहादराबाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का बड़े धूमधाम से आयोजन किया गया

रिपोर्ट सुखदेव

बहादराबाद आज दिनांक 26 नवंबर 2023 को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का बड़े धूमधाम से आयोजन किया गया । जिसमें विनोद अग्रवाल उद्योगपति, इंजीनियर नरेंद्र चौहान एवं साहिस्ता बानो न्यायाधीश रुद्रपुर ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही समस्त प्रबंध समिति सदस्य राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी व ग्राम प्रधानों में विकास चौहान रोहालकी, नीरज चौहान बहादराबाद, नीरज चौहान बौंगला, प्रवीण चौहान खेड़ली, गुरमीत सिंह अहमदपुर ग्रांट, मनजीत सिंह सहदेवपुर, मोहित चौहान सुलतानपुर मजरी इत्यादि उपस्थित रहे । इसके साथ ही राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी जो कि वर्तमान में सेवारत हैं व सेवानिवृत्त हो चुके हैं उनको स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इन्होंने अपने विद्यार्थी काल को स्मरण करते हुए आनंदित का अनुभव प्राप्त किया । उक्त कार्यक्रम का संयोजन प्रबंधक जयंत चौहान व अध्यक्ष अजय कुमार व प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह द्वारा किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अद्भुत प्रस्तुति पेश की सभी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया वार्षिकोत्सव में आमंत्रित अतिथियों ने प्रबंधक जयंत चौहान व विद्यालय परिवार की भूरि भूरि प्रशंसा की । उक्त कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र चौहान, रामकुमार चौहान, डॉ कुमुद चौहान, नेहा चौहान एवं मोनिका पांडे के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *