रिपोर्ट पहल सिंह
चोरी की गई मोटर व अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, लक्सर नेतराम पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम खेड़ी कला लक्सर जिला हरिद्वार ने थाना
कोतवाली लक्सर में तहरी देकर बात की खुद के मकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा पानी की मोटर व टुल्लू पंप चोरी कर लिया गया है जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु o अo सo- 1004/23 धारा 380 भादवी पंजीकृत किया गया, कोतवाली पर माल मुलजिम हेतु टीम गठित की गई, जिसमें उप निरीक्षक दीपक चौधरी कोतवाली लक्सर, उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह कोतवाली लक्सर, कांस्टेबल मनदीप कोतवाली लक्सर, कांस्टेबल प्रकाश कोतवाली लक्सर आदि पुलिसगणो की टीम गठित की गई, टीम के कठिन प्रयासों द्वारा व्यक्ति राहुल पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम खेड़ी कला कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को मुंडा खेड़ा कला से चोरी हुई पानी पुरी मोटर के साथ गिरफ्तार किया गया,जिसकी तलाशी लेने पर व्यक्ति ने पहनी जींस की पेंट के सुड्डे से एक नाजायज चाकू भी बरामद हुआ, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को चोरी की गई मोटर व अवैध चाकू के साथ मुंडा खेड़ा कला से गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




