रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपित गिरफ्तार l
पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक थाना बहादराबाद के गाँव गोविंदपुर निवासी संजय कुमार ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर बताया था कि वह बाइक से अहमदपुर गरन्ट के पास खेत पर गया था उसने अपनी बाइक को सड़क पर खड़ी कर खेत पर चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब मिली। जिस पर पीड़ित संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश कर रही है। इसी बीच पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली संदिग्ध एक व्यक्ति बाइक से सहदेवपुर से हरि आश्रय कालोनी की ओर आ रहा है । सूचना मिलते ही उप निरीक्षक ललिता चुफाल पुलिस के साथ हरी आश्रय कालोनी के पास पर वाहनों की चेकिंग करने लगे। उसी दौरान एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया पुलिस को देख उस व्यक्ति ने पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसका पीछाकर उसे दबोच लिया। पुलिस बाइक के साथ उसे थाना बहादराबाद लाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम दिलशाद निवासी भारापुर बताया साथ ही बाइक चोरी होना बताया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया।




