रिपोर्ट पहल सिंह
पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, खानपुर दिनांक 03-10.2023 की सांय को थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत गैरप्रान्त उत्तर प्रदेश के जनपद मुज्जफर नगर की सीमा के पास में खानपुर पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत दैनिक चैकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति जिसके पास आवेध चाकू है पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना पर संज्ञान लेते हुये, तुरंत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत मिला जिसको आवश्यक पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुमित पुत्र जगदीश निवासी ग्राम तुगलपुर थाना खानपुर जिला हरिद्वार उमर 22 वर्ष बताया जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ, युवक ने बताया कि साहब चाकू मै अपने शौक के लिए रखता हूं तथा मौका पाकर लोगों को डराने धमकाता हूं व अवैध पैसा वसूल कर अपने शौक पूरा करता हूं । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना हाजा में अवैध चाकू रखने की संबंधी धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवही कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे, हेo कानिo रामवीर थाना खानपुर,कानिo सुनील कुमार थाना खानपुर आदि शामिल है,




