Uncategorized

गाधारौना में बड़े पैमाने पर चल रहा है अवैध खनन।

गाधारौना में बड़े पैमाने पर चल रहा है अवैध खनन।

लंढोरा खानपुर विधानसभा के ग्राम गधारोना में बालाजी मंदिर के सामने खनन माफिया बेख़ौफ़ होकर कर रहे हैं अवैध खनन। पुलिस प्रशासन का भी नहीं है डर। आपको बता दे खनन माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर रात को ट्रैक्टर ट्राली से अवैध खनन कर रहे हैं। और दिन में भी नहीं रुक रहा अवैध खनन। वही ग्रामीणों का आरोप है कि हमारे गाधारौना गांव में बालाजी मंदिर है। जिसके सामने अवैध खनन चल रहा है। जहां मंदिर में दूर दराज से श्रद्धालु पूजा करने आते हैं। अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्राली वहां से गुजरती है। जिससे श्रद्धालुओं की आंखों में धूल पहुंचने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। सूत्रों ने बताया सबकी मिली भगत से चल रहा है अवैध खनन। जिसमें गांव का एक जनप्रतिनिधि ग्राम समाज की जमीन से बालू रेत बेच रहा है। जिसमें प्रत्येक ट्रैक्टर ट्राली से 200 रुपए वसूल कर रहा है मोटी कमाई। पुलिस प्रशासन कब करेगा खनन माफियाओं व जनप्रतिनिधि पर कार्रवाई। या ऐसे ही चलता रहेगा अवैध खनन। यह देखने वाली बात होगी। लंढोरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने कहा जल्द अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *