भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा का दबदबा बरकरार, मुजफ्फरनगर में दर्जनों ने ली सदस्यता
मुजफ्फरनगर
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की लोकप्रियता और प्रभाव में लगातार इजाफा हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में संगठन ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में एक प्रभावशाली सदस्यता अभियान चलाया। प्रदेश कार्यालय, मीनाक्षी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक) हाजी इंतजार की अगुवाई में दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान लद्धवाला निवासी साजिद सैफी को सर्वसम्मति से अल्पसंख्यक सहारनपुर मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सलीम त्यागी, जिला अध्यक्ष शाहिद राजा, जिला प्रभारी मोहम्मद अनस, जिला उपाध्यक्ष कलीम चौधरी, जिला सचिव भोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इंतजार अंसारी, युवा नगर अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी, और बघरा युवा ब्लॉक अध्यक्ष शाहवेज चौधरी सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने अपनी निःस्वार्थ सेवा और जमीनी कार्यों के दम पर देशभर में लोगों के दिलों में जगह बनाई है। हमारा संगठन किसानों, मजदूरों और अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।” सदस्यता ग्रहण समारोह में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह की लहर देखी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अभियान ने न केवल संगठन की संगठनात्मक ताकत को बढ़ाया है, बल्कि क्षेत्र में इसके प्रभाव को और गहरा किया है।




