Uncategorized

डाडा जलालपुर मास्टर रजनीश सैनी को पुरस्कार प्रदान किया गया

रिपोर्ट दिलनवाज सिद्दीकी

सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर 5 सितंबर को शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर “राष्ट्रीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार 2023” प्रदान किया गया है।उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के डाडा जलालपुर निवासी, शिक्षाविद मास्टर रजनीश सैनी को संस्था द्वारा आदर्श शिक्षक के रुप मे सम्मानित किया गया है। मास्टर रजनीश सैनी शिक्षा के क्षेत्र में 14 वर्षों से निस्वार्थ भाव से कई शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर, ग्रामीण स्तर पर विद्यार्थियों को शिक्षित करने का कार्य निरंतर करते आ रहे हैं।कई संस्था से जुड़कर सर्व समाज के बालक-बालिकाओं को संगठित,जागरूक एवं शैक्षिक अभियान का कार्य निस्वार्थ भाव और कर्तव्य निष्ठा से करते आ रहे हैं।उनके शिक्षण कार्यों को देखते हुए मास्टर रजनीश सैनी को श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में इस वर्ष का सम्मान “राष्ट्रीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार 2023 ” सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड के सभी शिक्षको एवं सर्व समाजसेवियों ने मास्टर रजनीश सैनी को यह सम्मान दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। विगत कई वर्षों में शिक्षाविद मास्टर रजनीश सैनी को कई राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कारों द्वारा सम्मानित किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, राष्ट्रीय शिक्षक रत्न पुरस्कार,राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार, मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार,नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड, राष्ट्रीय सेवा सम्मान, कोहिनूर ऑफ़ द इंडिया अवार्ड और अनमोल रत्न सम्मान आदि से सम्मानित किया जा चुका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *