
न्यायालय से वांछित चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार l लक्सर न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारंटी क़ो शत प्रतिशत तमिल के जाने के लिए न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे जिनका पालन करते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा वारंटी ओं की गिरफ्तारी के लिए आदेश जारी किए जिस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक बबलू चौहान हेड कांस्टेबल अरविंदआदि कि टीम द्वारा जितेंद्र पुत्र अजय सिंह निवासी ग्राम मुंडाखेड़ा कला लक्सर जिला हरिद्वार को उसके मसकन पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया l कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर वारंटी जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है जिसको आज नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




