Uncategorized

चोरो ने दो दुकानों में सेंधमारी कर लाखो का माल उड़ाया l

चोरो ने दो दुकानों में सेंधमारी कर लाखो का माल उड़ाया l
बहादराबाद 6 जून ( महिपाल )
कलियर रोड पर भाजपा कार्यालय के निकट बीती रात चोरो ने सुरेश शर्मा एवं उसके बेटे की दुकानों की छते फाड़ कर वहां से लाखो के सामान पर हाथ साफ कर दिया l पीड़ित ने चौकी बाजार में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज़ करने की गुहार लगाई है l उल्लेखनीय है कि बहादराबाद कालीमाता मंदिर तिराहे से रिसर्च कॉलोनी तक छोटी नहर पटरी पर सेकडो दुकाने हैं, जिन को चोर हमेशा अपना निशाना बनाते रहते हैं, साथ ही यहाँ चौकी बाजार और तिराहे पर सदा पुलिस की चौकसी रहती है, उसके बाद भी चोर पुलिस की आँखों में धूल झोंक कर दुकानो में चोरी की घटनाओ को अंजाम देते रहते हैं l जिस दुकान में रात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है उसमें इससे पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस आज तक किसी भी चोर को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है, यही कारण है कि चोर बेखौफ चोरी कर फरार हो जाने में कामयाब हो रहे हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *