Uncategorized

फायर स्टेशन सिडकुल ने चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम

फायर स्टेशन सिडकुल ने चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम
बहादराबाद 6 जून ( महिपाल ) मुख्यालय द्वारा प्रदत्त आदेश के क्रम में फायर स्टेशन सिडकुल द्वारा अग्नि दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत सेक्टर 6 बी, प्लाट नम्बर 8 में स्थापित मैसर्स चोलाईल प्राइवेट लिमिटेड नामक औधोगिक संस्थान में अग्निशमन अधिकारी श्री अनिल त्यागी के नेतृत्व एवं निर्मल कुमार के निर्देशन में फायर यूनिट द्वारा कम्पनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं आग लगने की स्थिति में फायर सर्विस द्वारा किये जाने वाले अग्निशमन कार्य का लाइव डेमो दिया गया। जिसमें सर्वप्रथम कम्पनी प्रबंधन द्वारा फायर स्टेशन पर अग्निकांड की सूचना दी गयी जिस पर फायर स्टेशन से तत्काल एक फायर यूनिट अग्निशमन अधिकारी महोदय के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाई, तत्पश्चात अग्निशमन अधिकारी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग के बारे में आवश्यक जानकारी दी गयी।
डेमो के दौरान फायर सर्विस के द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की कम्पनी प्रबंधन द्वारा खुले मन से पुरोहित, विनोद मैठाणी, अवतार सिंह शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *