Uncategorized

बढ़ेडी राजपूताना में दरगाह हाफिज इस्हाक रह० अलै० के सालाना 74 वें उर्स का आगाज़ होगा कल, छोटी रोशनी के साथ शुरू होगा

रिपोर्ट सलीम उमर

बढ़ेडी राजपूताना में दरगाह हाफिज इस्हाक रह० अलै० के सालाना 74 वें उर्स का आगाज़ होगा कल, छोटी रोशनी के साथ शुरू होगा उर्स

रुड़की

दरगाह हाफिज हाफिज इस्हाक रह० अलै० के 74 वें उर्स का आगाज कल छोटी रोशनी के साथ होगा। कल छोटी रोशनी के साथ प्रथम रस्म अदायगी की जायेगी जिसमे जायरीनों और अकीदतमंदों की भारी भीड़ जियारत के लिए दरगाह शरीफ पहुंच सकती है।

रुड़की क्षेत्र के ग्राम बढ़ेडी राजपूताना में दरगाह हाफिज हाफिज इस्हाक रह० अलै० के 74 वें उर्स की पहली रोशनी कल से शुरू होने के लिए जा रही है।
सैय्यद वासिफ हुसैन साबरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाफिज इस्हाक रह० अलै० के सालाना उर्स के मौके पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया हैं। कल छोटी रोशनी के साथ प्रथम रस्म अदायगी की जायेगी। जिसमे 16 मई यानी कल बाद नमाज असर के नायब सज्जादानशीन राव मुर्सलीन के मकान से दरगाह पर चादर और फूल पेश किए जायेगे। और इशा की नमाज़ के बाद कुरान ख्वानी और महफिल ए मिलाद का प्रोग्राम रखा गया। 17 मई बुधवार को मुख्य सज्जादानशीन राव नौशाद के आवास सहित अन्य स्थानों से दरगाह शरीफ में चादर पेश की जायेगी वही मगरिब की नमाज के बाद लंगर वितरण किया जायेगा। और बाद नमाज इशा के महफिल ए समां (कव्वाली) का आयोजन किया जाएगा। जिसमे मशहूर कव्वाल अपने सुफियाना कलाम पेश करेंगे। वही 18 मई जुमेरात को सुबह 10 बजे गुसल शरीफ और देश में अमन चैन की दुआओके साथ उर्स का समापन हो जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *