मंगलौर चौकी प्रभारी अकरम अहमद ने JNH एकेडमी के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत देकर सम्मानित किया।
👉 रिपोर्ट सद्दाम अली
कस्बा मंगलौर में स्थित JNH अकेडमी स्कूल के वार्षिक प्रगति रिपोर्ट व पुरुस्कार वितरण के अवसर पर स्कूल प्रबंधन कलीम मालिक, मौ वसीम, द्वारा मंगलौर कस्बा चौकी प्रभारी अकरम अहमद को मय चौकी स्टाफ आमंत्रित किया गया । जिस दौरान स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित व पुरुस्कृत किया गया। वही मंगलौर चौकी प्रभारी अकरम अहमद ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । चौकी प्रभारी अकरम अहमद द्वारा सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि इन सभी बच्चों की सफलता के पीछे इनके माता पिता का विशेष रूप से योगदान रहता है। तथा इम्तेहान बच्चों के नही माताओं के होते हैं जो इनके लिए कड़ी मेहनत करती हैं। माँ से बड़ा कोई बलवान व ताकतवर नही होता। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा बच्चे हमारे देश का भविष्य है इसलिए उन्हें पढ़ाई में खुब कड़ी मेहनत करनी चाहिए और अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। इस मौके पर ASI श्री राकेश कुमार,का0 उत्तम, शहजाद अली, तथा स्कूल स्टाफ में मिस्बाह,रज़िया,आफरींन,शाहाना, सायमा, यास्मीन, इरम, रुकैया आदि मौजूद रहे ।




