अवध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार l लक्सर एसएसपी हरिद्वार निर्देश जारी किए गए की अवैध शस्त्र का प्रयोग करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए l आदेश का अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें कांस्टेबल गोविंद कांस्टेबल अनिल चौहान आदि की टीम बनाई गई टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति संगीन वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहा है जिसको पुलिस कर्मचारी गणों दवारा घेर घोटकर पकड़ लिया गया पकड़े गए अभियुक्त नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मोनू पुत्र विजेंदर निवासी महाराजपुर कला थाना लक्सर जिला हरिद्वार बताया जिसकी तलाशी लेने पर जिसके कब्जे से एक अदद चाकू बरामद हुआ l कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मनु पुत्र विजेंदर को एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l




