विधायक ने किया नौ सड़कों का उद्घाटन l हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने विधायक निधि से अपने क्षेत्र में 9 मुख्य मार्गों का उद्घाटन करते हुए l कार्यों को हरी झंडी दिखाते हुए शुभारंभ किया हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की विधायक अनुपमा रावत ने बताया कि हमारे द्वारा क्षेत्र के बहुत जरूरतमंद रोडो को चिन्हित कर बनाया जा रहा है इन सड़कों से क्षेत्र की जनता बहुत परेशान थी रोड खराब होने की वजह से वाहनों को आने जाने में बहुत परेशानी उठानी पड़ रही थी l विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि हम क्षेत्र की जनता को बिल्कुल परेशानी नहीं उठाने देंगे उन्होंने बताया कि विधायक निधि से लाल ढाग क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर में 3 सड़कों व् लाल ढाग रसूलपुर पतड़ा, नयागांव, आर्य नगर, गैंडी खाता इंदिरा नगर आदि के मुख्य मार्गों पर 9 सड़कों का निर्माण कराने का उद्घाटन कर हरी झंडी दिखाइए तथा उन्होंने कहा कि अमर क्षेत्र की जनता के लिए हर समय तत्पर रहेंगे तथा जो हमारे स्तर के कार्य हैं उनसे कभी पीछे नहीं हटेंगे इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे जिसमें अजय चौधरी, शौकीन, शमशेर बढ़ाना, शौकीन कालूरा, साबिर प्रधान, जयराम शर्मा दिनेश चंद्र, सुमन रस्तोगी सुलोचना कालुरा, अनिल चौहान, किरण सिंह, गंगा शर्मा, पूर्व सीओ महिपाल सिंह व् भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे




