भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर में स्वर्गीय कमला नेहरू पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लक्सर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड खानपुर के भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर शनिवार 25 अप्रैल 2023 को विद्यालय में स्वर्गीय कमला नेहरू पुरस्कार 2021 व 2022 का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया l विकासखंड खानपुर के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2021 तथा परीक्षा वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को 1000 रुपए की धनराशि के रेखांकित चैक प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को यह सम्मान देकर सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है विद्यार्थियों को भी इससे भली सीख मिलेगी तथा विद्यार्थियों में अच्छे अंक प्राप्त करने की प्रबल इच्छा जागृत होगी तथा प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के सफल जीवन में माताओं का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ उनकी माताओं श्रीमती पुष्पा, रानी देवी, जगवती देवी,गीता, रूकमेश, साजिदा,ममता,सुशीला, आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शिक्षकों श्री विकास कुमार, नीरज कुमार, आलोक शर्मा ,विमलेश कुमार शर्मा ,कुलबीर सिंह ,आदि का विशेष सहयोग रहा है।
Related Articles
हरिद्वार जिलाधिकारी ने ललतारों पुल होते हुये अपर रोड, हरकीपैड़ी…., शंकराचार्य चौक तक व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को आगामी कांवड़ मेला-2022 की अन्तिम तैयारियों के दृष्टिगत ललतारों पुल होते हुये अपर रोड, हरकीपैड़ी…., शंकराचार्य चौक तक व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय सर्वप्रथम ललतारों पुल, अपर रोड होते हुये हरकीपैड़ी पहुंचे, जहां पर उन्होंने एक नाली में रूक रहे पानी के […]
मोबाईल चोरो का गिरोह गिरफ्तार चोरी के 6 मोबाईल बरामद l
मोबाईल चोरो का गिरोह गिरफ्तार चोरी के 6 मोबाईल बरामद lबहादराबाद 30 मई ( महिपाल ) थाना बहादराबाद पुलिस को मोबाईल चोरो के गिरोह को पकड़ने में सफलता हाथ लगी और तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि गत 28 मई को दानिश पुत्र […]
कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्य क्रम को दलहन के लिए देर रात तक जमे रहे भक्तगण l
कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्य क्रम को दलहन के लिए देर रात तक जमे रहे भक्तगण lबहादराबाद 20 अगस्त ( महिपाल )बीती रात दशहरा मैदान पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन शरू कृष्ण युवा मंडल द्वारा आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जीवित झंकियों को देखने के लिए भीड़ उमाड़ी l यहां […]



