_अवैध खनन की शिकायत पर मौके पर पहुंचे खनन अधिकारियों की टीम।
👉 रिपोर्ट सद्दाम अली
लंढोरा ईट भट्टे पर अवैध खनन की जांच करने पहुंचे खनन व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने तीन खेतों की भूमि की पैदाइश की नपाई के दौरान दो खेतों से साढ़े तीन मीटर गहरी मिट्टी उठाने की बात सामने आई खनन अधिकारी मामले की रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कह रहे हैं।
भगवानपुर चंदनपुर के ग्रामीणों द्वारा गत दिनों जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि लंढौरा क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर गांव के समीप एक ईट भट्टा स्वामी द्वारा अपने ईट भट्टे के समीप तीन खेतों से बिना शासन की अनुमति के अवैध रूप से मिट्टी उठाई जा रही हैं। मामले को लेकर जिलाधिकारी ने तहसील व खनन विभाग के अधिकारियों को मामले में जांच के निर्देश दिए सोमवार को राजस्व व खनन विभाग की टीम ने ईट भट्टे पर पहुंच तीन खेतों की भूमि की पैमाइश की जांच के दौरान टीम ने तीन खेतों से अनुमति से अधिक गहरी मिट्टी उठाना पाया। खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जांच के दौरान तीन खेतों पर खनन करने का मामला सामने आया है। तीनों खेतों पर साढ़े तीन मीटर गहरी मिट्टी उठाई गई हैं। ईट भट्टा मालिक द्वारा प्रशासन से कितने खेत तथा कितने घन मीटर खनन करने की अनुमति ली गई है। इसकी जानकारी ली जा रही हैं। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यदि शिकायत के अनुसार ईट भट्टा मालिक द्वारा खनन की अनुमति नहीं ली गई हैं तो नियम अनुसार उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इस संबंध में खनन अधिकारियों व हल्का लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की बात कहीं। जांच टीम में विजय कुट्टी,मधु शाह लेखपाल सविता शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।




