रिपोर्ट पहल सिंह राणा
सामान्य ज्ञान में सवा लाख परीक्षार्थियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुस्कान को किया गया सम्मानित l
लक्सर शांतिकुंज से सामान्य ज्ञान में सवा लाख परीक्षार्थियों में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता अपने गांव वह प्रदेश देश का नाम रोशन किया है l उनको सम्मानित करने के लिए बहुत दूर-दूर से लोग आ रहे हैं भाजपा नेता चौधरी नवीन खटाना एडवोकेट ने कहा कि जिस तरह से बिटिया मुस्कान ने सवा लाख बच्चों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उसका हम तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से मुस्कान ने सभी बच्चों को अपनी पढ़ाई का लोहा मनवाया हैl इसी तरह से और बच्चों को भी मुस्कान से सबक लेना चाहिए,और अपनी पढ़ाई में सब को आगे बढ़ना चाहिए, उन्होंने यह भी कहा कि जिस वक्त मैंने यह सुना कि मुस्कान बिटिया ने सवा लाख बच्चों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है l तो मैं अपने घर से उसको सम्मानित करने के लिए आज खेड़ी मुबारकपुर में आया हूं और मुस्कान बिटिया को सम्मानित किया है वही बिटिया मुस्कान ने यह कहा कि अगर किसी को आगे बढ़ना है तो सबसे पहले अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा l उन्होंने अपने सभी साथियों को भी आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई जरूरी करने का संदेश दिया है उनके पिता चौधरी सुभाष कुमार ने कहा कि जिस तरह से आज मेरी बिटिया मुस्कानने सवा लाख बच्चों में प्रथम स्थान प्राप्त करके मेरा सर ऊंचा किया है, मैं चाहता हूं कि मेरी बिटिया आगे पढ़कर कोई अफसर बने और मेरे गांव वह देश का नाम रोशन करें उनके साथ जो वहां मौजूद रहे उनमें सैकड़ों की संख्या में व्यक्ति थे जिनमें चौधरी नवीन खटाना प्रवीण चौधरी बिट्टू लंबरदार पंकज सैनी महेश प्रधान चौधरी सुभाष अजय सिंह विनोद चौधरी चौधरी बालेश्वर चौधरी अंकित लंबरदार जगबीर सिंह डॉ वेद भरत चौधरी पवन सिंह विनय ठेकेदार रफल सिंह अमित दिव्य प्रताप सिंह आशीष सूर्या विशाखा चौधरी राधिका आर्यन चौधरी सागर चौधरी नितिन चौधरी आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे




