SSP ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षित चीता जवानों को किया रवाना
✍🏻👉 रिपोर्ट सद्दाम अली
मंगलौर एसएसपी अजय सिंह ने हरे झंडे दिखाकर प्रशिक्षित जवानों को किया रवाना। अब देहात क्षेत्र में सम्भालेंगे सुरक्षा का जिम्मा।
अब अलग वेश-भूषा में नजर आएगी चेतक पुलिस, जन सेवा के लिए हरदम तैयार।
तीन महीने का गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर जनपद में पहुंचे चेतक कर्मी क्षेत्र में घटित होने वाले हर घटनाक्रम को संतुलित कर जनसेवा के लिए तैयार हैं। नई वर्दी से लैस चेतक पुलिस को अब आमजन या पीड़ित आसानी से पहचान कर अपनी समस्या बता पाएंगे।आज एसएसपी अजय सिंह द्वारा “क्षेत्राधिकारी मंगलौर कार्यालय” से देहात क्षेत्र हेतु नियुक्त कुल 34 चेतक मोबाइल में पूरे साजो सामान से सुसज्जित (कम्बैक्ट ड्रेस, टैक्टीकल बेल्ट, हैण्टसैट, पिस्टल, कैमरा आदि) पुलिस जवानों को द्वितीय चरण में देहात क्षेत्र के थानों हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो 24 घंटे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान या आपातकालीन स्थिति में उनकी आवश्यक मदद करेंगे।
उक्त अवसर पर झबरेडा स्थित फिनोलैक्स कम्पनी द्वारा हरिद्वार पुलिस को एक नई महिन्द्रा बुलरो अपराध रोकथाम हेतू भेंट की गई। उक्त अवसर पर एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर, मंगलौर सीओ पंकज गैरोला, लक्सर सीओ विवेक कुमार, व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




