( लक्सर ) प्रकाशनार्थ , लक्सर नगरपालिका क्षेत्र के बालावाली तिराहे पर स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ उमादत्त शर्मा के क्लीनिक पर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ी जीत मिलने पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रभारी राजेश रस्तौगी ने पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय वर्मा की अध्यक्षता में एक दूसरे कांग्रेसी को बधाई देते हुये लड्डू खिलाकर खुशी मनाई , इस अवसर पर राजेश रस्तौगी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वाले हिमाचल में कांग्रेस की जीत को बड़ी मुश्किल से पचा पाएंगे , राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर देश की राजनीति में खासकर उत्तर भारत में जबरदस्त तरीके से दिखाई देगा , कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भारत माता की जय के साथ राहुल गांधी , मल्लिकाअर्जुन खरगे , हिमाचल कांग्रेस , करन माहरा , कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये , कार्यक्रम में पंडित सुरेंद्र शर्मा , व विनय चौधरी ,आकिल अहमद , विनीत चौधरी , मोहन सैनी , सचिन बंसवाल ,नीरज सागर ,सोनु पालीवाल, डोनु पंडित , मनीष सैन आदि उपस्थित थे ।




