Uncategorized

भ्रष्टाचार, अत्याचार के खिलाफ खानपुर विधायक उमेश कुमार ने निकली रैली l

भ्रष्टाचार, अत्याचार के खिलाफ खानपुर विधायक उमेश कुमार ने निकली रैली l
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने बढ़ते भ्रष्टाचार
अत्याचार पर रोक लगाने को लेकर बहादराबाद में जनसंपर्क कर समर्थन रैली का आयोजन किया। यह विशाल रैली बहादराबाद मे पृथ्वीराज चौहान चौराहे से शुरू होकर काली माता मंदिर चौक,बौंगला होते हुए गंगा फार्म हाउस लगभग ढाई किलोमीटर में जाकर संपन्न हुई। जहां पर विधायक उमेश कुमार ने विशाल जनसभा को संबोथित किया। विशाल जन समर्थन रैली का जगह जगह स्वागत किया गया, जिसमें विधायक उमेश कुमार का जनता व उनके के समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। उमेश कुमार द्वारा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर लगाम लगाने को लेकर जन समर्थन रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों की तादाद में उनके समर्थकों की गाडियां नजर आई। इस दौरान उमेश कुमार ने कहा कि उनकी यह लड़ाई भ्रष्टाचार व अत्याचार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा हो रहा है और यहां की सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खेलने का काम कर रही
है। जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लगभग 23 लाख की आबादी है लेकिन हरिद्वार जिले को उसका हक अभी तक नहीं मिल पाया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान आज अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान है। परंतु सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद बेरोजगारों को रोजगार दिलवाना एवं युवाओं को इंसाफ दिलाने का है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में अब परिवर्तन होना आवश्यक है और अब उनके द्वारा भ्रष्टांचार के खिलाफ मुहिम शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उन लोगों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा जिन्होंने प्रदेश भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। इस दौरान जन समर्थन रैली में सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *