रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
• गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार *
जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में थाना खानपुर में निरोधात्मक कार्यवाही एवं गोकशी के विरुद्ध अभियान चलाकर गोकशी में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर धर पकड हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर प्रभावी कानूनी कार्यवाही के निदेशों के परिणामस्वरुप थाना खानपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 303/22 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 में नामजद अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर गोवर्धनपुर टैम्पो / बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना खानपुर एवं कोतवाली लक्सर में पूर्व में गोवंश संरक्षण अधि0 व चोरी से सम्बंधित अभियोगों में काफी समय से मुकदमों में वांछित चल रहे सद्दाम पुत्र जवाहर हसन नि0 ग्राम घोसीपुरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र – 30 वर्ष को भी गिऱफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
- कुर्वान पुत्र मल्लू निवासी घोसीपुर थाना मंगलौर (गैंगलीडर)
- सद्दाम पुत्र जवाहर हसन निवासी घोसीपुरा थाना मंगलौर(गैंग सदस्य)
- मेहरबान पुत्र हमीद निवासी गाधारोना काजपुर मंगलौर हरिद्वार(गैंग सदस्य)
अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोगों का विवरण – - मु0अ0सं0- 146/22- धारा 379 ipc व 3,5,11 गौवंश संरक्षण अधिनियम थाना खानपुर जनपद हरिद्वार
- मु0अ0सं0 149/22 धारा 6,11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम।
- मु0अ0सं0 392/22 धारा 379,34 ipc चालानी थाना कोतवाली लक्सर ।
- मु0अ0सं0- 303/22 धारा – 2/3 गैंगस्टर अधि0 ।
गिरफ्तारी टीम –
थानाध्य़क्ष खानपुर श्री रविन्द्र कुमार ।
उ0नि0 रविन्द्र जोशी
उ0नि0 मनीषा नेगी
कां0 1154 अजीत तोमर
कां0 381 सुधीर
कां0 135 अरविंद रावत
कां0 742 अनिल कुमार
कां0 273 सन्दीप
हो0गा0 आसिफ अली.




