Uncategorized

लक्सर ,तहसील दिवस का आयोजन, एसडीएम ने सुनी जन समस्या।

रिपोर्ट पहल सिंह राणा

लक्सर ,तहसील दिवस का आयोजन, एसडीएम ने सुनी जन समस्या।
लक्सर तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम लक्सर के द्वारा तहसील परिसर लोगों की जन समस्याएं सुनी गई ।लक्सर उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि आज तहसील दिवस में लोगों की 22 से ज्यादा शिकायत आई है जिनमें 4 शिकायतोंका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया ।बाकी बची शिकायतें संबंधित विभाग को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी को आदेशित किया गया है कि 1 सप्ताह के अंदर सभी शिकायतों का निस्तारण करें उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी भी संबंधित विभाग ने शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही की तो उस संबंधित विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए जाएंगे। वहां पर ए सी एमओ अनिल वर्मा लक्सर पूर्ति अधिकारी दिनेश शर्मा लक्सर पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज रावत बालावाली पुलिस चौकी इंचार्ज पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी जूनियर इंजीनियर प्रदीप कटारिया अधिशासी अधिकारी रविंद्र शर्मा सहायक अभियंता विद्युत विभाग अमीचंद, वन विभाग से जाति राम पशु चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कठैत सहित अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *