Uncategorized

किसानों की पीएम निधि रुकने से कृषि विभाग में किसानों की लंबी लगी लाइन।

किसानों की पीएम निधि रुकने से कृषि विभाग में किसानों की लंबी लगी लाइन।
लक्सर किसानों की प्रधानमंत्री द्वारा दी जा रही निधि रुकने से कृषि विभाग के सामने लक्सर तहसील के किसानों की बहुत ही लंबी लाइन लगी हुई है ।किसानों का कहना है कि जो प्रधानमंत्री द्वारा 12वीं किसत किसानों के लिए जारी की गई है। उसमें बहुत ही किसानों को छोड़ दिया गया है। किसी गांव में तो 90% किसान प्रधानमंत्री द्वारा दी जा रही निधि से वंचित रह गए हैं ।उन्होंने बताया कि आज हम सभी लोग अपनी जमीन की फरद लेकर और आधार कार्ड लेकर कृषि विभाग कार्यालय में जमा करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जो करीब 30 से 40% किसानों की पीएम निधि रुक गई है। वहीं लक्सर कृषि अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि यह जो किसानों की पीएम निधि रुकी है। इसका सत्यापन कराया जा रहा है, सत्यापन कराने के बाद आगे भेज दिया जाएगा। जिन किसानों की पीएम निधि रोकी गई है उनकी सत्यापन के बाद 12वीं किस्त उनके खाते में आ जाएगी। उन्होंने कहा किसानों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं सत्यापन होने के बाद सब कुछ सही हो जाएगा ।और सभी की पीएम निधि उनके खाते में आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *