पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत ने कहीं बड़ी बात, अगर झूठे मुक़दमे वापस नहीं होते तो वें माँ गंगा किनारे अपना शरीर त्याग देंगे l
बहादराबाद 22 अक्टूबर महिपाल शर्मा l
थाना बहादराबाद पर चल रहे कांग्रेस के धरने का आज तीसरा दिन है बीते कल अपनी बेटी एवं हरिद्वार ग्रामीम विधायक अनुपमा रावत का साथ देने हरीश रावत थाना बहादराबाद पहुचे, पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश कि धामी सरकार पर बड़ा हमला बोला और कहाँ कि प्रदेश में क़ानून नाम कि कोई चीज नहीं रह गई है, चारों और अपराध बढ़ रहा है, बलात्कार, चोरी, डकैती, अपहरण, नशे का व्यापार हो रहा है और पुलिस अपराधियों को पकड़ने के स्थान पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर कांग्रेस कार्यकर्ताओ के खिलाफ झूठे मुक़दमे दायर कर जनता को परेशान कर रही है, हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव इसका जीता जगता प्रमाण है कि किस तरह पुलिस ने चुनाव परिणामो को बदल कर कांग्रेस समर्थकों को हरा दिया और विरोध करने पर उनके खिलाफ गंभीर धाराए लगा कर मुक़दमे दर्ज़ किए हैं l उन्होंने चेतावनी देते हुए कहाँ कि अगर पुलिस ने लोगों के खिलाफ दायर झूठे मुकदमो को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस का आंदोलन तेज किया जाएगा l उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सविधान का पालन करने वाली पार्टी है, वें तब तक थाना नहीं छोड़ेगे जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, उन्होंने कहाँ कि अगर सरकार मुकदमे वापस नहीं लेती तो वें माँ गंगा किनारे अपने प्राण त्याग देंगे l परन्तु धरने के तीसरे दिन तक भी प्रशासन की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला है जिस कारण धरना दें रहे कांग्रेसियों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है l




