Uncategorized

प्रेमिका का गला घोंट कर मौत के घाट उतारने वाला प्रेमी गिरफ्तार l

प्रेमिका का गला घोंट उतरा मौत के घाट, गिरफ्तार l
बहादराबाद 12 अक्टूबर ( महिपाल )

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक ही कंपनी में काम करने वाली युवती से प्रेम प्रसंग में खटास आने के बाद विवाद होने पर प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोंट कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेजा। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई । परिजनों की आेर से तहरीर लेकर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराआें में मुकदमा दर्ज कर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। आरोपित मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि सिडकुल स्थित केंपस कंपनी में काम करने वाले अमित पुत्र ज्ञान सिंह निवासी भान मसूरी थाना इंचोली मेरठ उत्तर प्रदेश हाल निवासी नेहरू कालोनी जैसमिन होटल के पीछे सिडकुल का अपनी कंपनी में काम करने वाली सरिता पुत्री हरि सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी बैरागी कैंप कनखल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले अमित का किसी दूसरी युवती से नजदीकियां बढ$ गई थी। सरिता को इस बात का पता चला तुम दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दूसरी युवती के संबंध होने के बाद अमित ने सरिता से दूरियां बनानी शुरू कर दी। मंगलवार को दोपहर के समय युवती अमित के कमरे पर गई दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच जमकर विवाद होने पर अमित ने सरिता के दुपट्टे से उसका गला दबा दिया। सांसे रुक जाने पर मौके पर ही निढाल होकर गिर गई। अमित उसे कमरे पर छोडकर फरार हो गया। घटना की जानकारी क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर सरिता के शव को कब्जे पर लेकर पूछताछ करने के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेजा। परिजनों की तहरीर मिलने पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराआें में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसका लंबे समय से सरिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था पर उसे जानकारी लगी कि उसका कुछ अन्य लोगों के साथ भी संबंध है। वह शादी के लिए दबाव बना रही थी पर वह शादी नहीं करना चाहता था। आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *