Uncategorized

बेतिया पश्चिमी चंपारण में पत्रकारों का मान सम्मान समारोह हुआ संपन्न।

बेतिया पश्चिमी चंपारण में पत्रकारों का मान सम्मान समारोह हुआ संपन्न।

लक्सर बेतिया पश्चिमचंपारण में काफी संख्या में पत्रकारों ने पत्रकार महासम्मेलन में भाग लिया इस प्रोग्राम में नगर निगम मेयर तथा जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया और बताया गया है कि इस प्रोग्राम में शिकारपुर साठी इनरवा शिकारपुर छपरा मुज़फ्फरपुर आदि जगहों से काफी पत्रकारों ने शिरकत की इस प्रोग्राम में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहमत अली एवं मुरादाबाद के कई पदाधिकारीओ ने भाग लिया इस दौरान फूल मालाओं से स्वागत किया गया और प्रोग्राम में सभी वक्ताओं ने अपने विचार वक्त किए साथ ही सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाने और एक प्लेटफार्म पर लाकर अपनी आवाज को बुलंद करने तथा सरकार से पत्रकारों को दी जाने वाली सुविधाओं को भी लागू करने की मांग की गई है और पत्रकारों को मानदेय के रूप में 20 हजार की धनराशि की मांग की गई इस मौके पर कई प्रस्ताव भी पास किए गए और सभी साथियों ने हाथ उठाकर सहमति जताई तथा पत्रकारों पर और है अत्याचार धमकी देना माफिया द्वारा मुकदमा करना इन सभी को लेकर प्रस्ताव पास किये गए अगर पत्रकार की ग़लती है तो पर कार्रवाई की जाए अगर जांच में पत्रकार की गलती नहीं है तो माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए बस और ट्रेन में पत्रकारों। को छुट दी जाएं इन सभी बातों पर प्रस्ताव पास किए गए हैं इस मौके पर पत्रकारों में परशुराम दास जय लाल दास नसीम अहमद सरफुद्दीन नसीम अहमद रहमत अली रिजवान अहमद फराज खान वकील शमसुद्दीन श्रीमती शाजिया परवीन सुहेल खान जावेद अली दिलशाद अली अरुण कुमार जाति राम आदि सैकड़ो पत्रकारों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *