लंढौरा पुलिस ने मोहर्रम पर्व को लेकर की बैठक
लंढौरा।मंगलौर कोतवाली पुलिस से एसएसआई रफत अली की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को मुहर्रम पर्व को लेकर जैनपुर झझेडी गांव में मंगलौर एसएसआई रफत अली व चौकी प्रभारी ने बैठक आयोजित की। जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से सौहार्द पूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व को मनाने की अपील की गई। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी अकरम अहमद ने मोहर्रम पर्व को शांति पूर्ण तरीके से मानने की लोगों से अपील की है।वहीं मुहर्रम के अवसर कोई भी नई परंपरा नहीं शुरू की जायेगी। चौकी प्रभारी ने साम्प्रदायिक सद्भावना बनाए रखने की बात कहते हुए असमाजिक तत्वो पर नजर रखने की बात कही।बैठक में एएसआई ललिता,कांस्टेबल मनीष, असगर प्रधान , शकील, सबी हैदर , यूसुफ प्रधान उर्फ गांधी ,कौशर अली, इरशाद,जानीं, अब्दुल क़ासिम आदि मौजूद रहे।




