किसान के बेटे ने ड्राइंग एंड पेंटिंग में श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी किया टॉप।
रिपोर्ट पहल सिंह राणा
लक्सर क्षेत्र के अलावलपुर गांव के रहने वाले किसान के बेटे राजन कुमार ने एमए (ड्राइंग एंड पेंडिंग) श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी टॉप किया। 6 जुलाई को देहरादून में हुए तीसरे दीक्षांत समारोह में उसे गोल्ड मेडल और डिग्री देकर सम्मानित किया गया। राजन की इस सफलता पर उसके परिवार के अलावा पूरा गांव खुश है। राजन पीएचडी कर प्रोफेसर बनना चाहते है। फिलहाल वह बीएड करने की तैयारी कर रहे है।
सुल्तानपुर क्षेत्र के छोटे से गांव अलावलपुर में राजन के पिता खड़क सिंह एक छोटे से किसान है। खड़क सिंह ने खेती में रात-दिन मेहनत करके अपनी तीन बेटियों और इकलौता बेटे को अच्छी शिक्षा दी है। खड़क सिंह ने दो बेटियों की शादी कर ससुराल भेज दिया। जबकि उनके बेटे ने 2019 में हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी से एम की परीक्षा पास की थी। जिसमे उसने 85.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी टॉप किया था। लेकिन इस दौरान कोरोना के चलते उन्हें डिग्री नही मिल पाई थी। हाल ही में 6 जुलाई को देहरादून में हुए तीसरे दीक्षांत समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल और डिग्री सौंपी गई। राजन बताते है कि बचपन से ही उन्हें ड्राइंग एंड पेंटिंग का शोंक था। पढ़ाई के अलावा वे अपने पिता के साथ खेती में भी उनका हाथ बटाते है। राजन की छोटी बहन भी पॉलिटिकल विषय मे एमए की छात्रा है। राजन के पिता खड़क सिंह ने कहा मैं अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए हर तरह से तैयार रहता हूं और रहूंगा इन्हें इनके लक्ष्य तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है




