स्कॉर्पियो की टक्कर से 4 पशुओं की मौत दो गंभीर रूप से घायल ,तीन व्यक्ति घायल हायर सेंटर रेफर
लक्सर तहसील क्षेत्र के बुककनपुर में रात्रि करीब 1:00 बजे एक स्कार्पियो ने वन गुर्जरों के पशुओं को जोरदार टक्कर मार दी जिनमें 4 पशुओं की मौत हो गई दो गंभीर रूप से घायल हो गए तीन व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए हायर सेंटर ले जय गया कई पशु लापता भी बताए जा रहे हैं पशुपालक के परिजन मोहम्मद उमर ने बताया कि हम लोग केवल भैंस पालकर अपना व अपने बच्चों का गुजारा करते हैं रात्रि में 30 40 पशु लेकर अपने डेरे की ओर जा रहे थे बुक कनपुर में एक स्कार्पियो ने हमारी भैंसों के झुंड पर इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की हमारे चार पशु मौके पर ही दम तोड़ गए दो पशु गंभीर रूप से घायल हो गए जो जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं और तीन व्यक्तियों को भी टक्कर लगी जिन्हें हायर सेंटर रेफर भेज दिया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है वहां पर पहुंचे उप निरीक्षक रुकम सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिली थी की एक स्कार्पियो ने भैंसों के झुंड पर टक्कर मार दी जिनमें चार भैंस मौके पर ही दम तोड़ गई और दो जिंदगी मौत से जूझ रही है उन्होंने बताया तीन व्यक्तियों को भी गंभीर चोट आई है जिनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है उन्होंने यह भी बताया कि स्कॉर्पियो चलाने वाले फरार हो गए हैं स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है बहुत जल्द उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही पशुओं के चिकित्सा अधिकारी लक्सर ने बताया कि सुबह 6:00 बजे सूचना मिली थी की पशुओं के झुंड पर स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी तो मैं मौके पर पहुंचा और देखा की चार पशु मरे पड़े हैं और दो गंभीर घायल है उन्होंने बताया मरे हुए पशुओं का पोस्टमार्टम किया जा रहा है उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।




