मोबाईल चोरो का गिरोह गिरफ्तार चोरी के 6 मोबाईल बरामद l
बहादराबाद 30 मई ( महिपाल ) थाना बहादराबाद पुलिस को मोबाईल चोरो के गिरोह को पकड़ने में सफलता हाथ लगी और तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि गत 28 मई को दानिश पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम भैसा मावना मेरठ हाल निवासी बढ़ेदी राजपूताना थाना बहादराबाद ने थाने में तहरीर दें कर कहा कि अज्ञात चोरो ने उसके घर से रात में चोरो ने उसके दो सैमसंग कंपनी के दो मोबाईल चोरी कर लिए हैं l पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज़ कर चोरो की धर पकड़ के लिए टीमो का गठन किया l गठित टीमों द्वारा जानकारी जुटाई और मुखबिर की सूचना पर गत रात्रि नहर पटरी पथरी पुल के पास से अपाची मोटर साईकिल पर सवार तीन व्यक्तियोंको चोरी के 5 मोबाईल फोनो के साथ गिरफ्तार कर लिया l जिनमे दो मोबाईल फोन के सम्बन्ध में थाना बहा दराबाद में अभियोग पंजीकृत है अन्य तीन मोबाईल भगवानपुर तथा चिड़िया पुर से चोरी करना कबूला है l थाना अध्यक्ष ने कहा कि पकडे गए चोर अंतर्राज्य शातिर अपराधी हैं जो पूर्व में चोरी, आर्म एक्ट व कारागार पुलिस रुड़की पर फायरिंग करने के मामले में कोतवाली गंग नहर रुड़की व कोतवाली कोटद्वार से जेल जा चुके हैं l
पकडे गए अजहर पुत्र मौ. उमर निवासी किरतपुर, मंजूर पुत्र मतलब निवासी मौ. लुकमानपुर किरतपुर जिला बिजनौर, सद्दाम पुत्र इकरार निवासी रागदान क़स्बा किरतपुर जिला बिजनौर हैं जबकि बदमाश सद्दाम प्रवीण बाल्मीकि गिरोह का सक्रिय सदस्य है l
थाना अध्यक्ष ने बताया कि तीनो बदमाशों अजहर, सद्दाम व मंजूर के खिलाफ कोतवाली गंग नहर में तीन व कोटद्वार में एक मुकदमा दर्ज़ है l पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा, एस आई गजेंद्र सिंह रावत, हेमदत्त भारद्वाज, का. बलबीर सिंह, सुनील चौहान, दिनेश चौहान, गुरमीत सिंह, हर्जिंन्द्र सिँह शामिल रहे l




