बहादराबाद19 मई ( महिपाल )
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद हरिद्वार की कार्यकारिणी ने जिला अध्यक्ष श्री मुकेश चौहान की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा श्री एसपी सेमवाल प्रारंभिक मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कीऔर शिक्षाकों कि समस्याओ से अवगत करा कर निस्तारण की मांग की l इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा द्वारा संगठन को आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही पदोन्नति की संशोधन सूची निर्गत की जाएगी साथ ही उसके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जनपद के प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची भी शीघ्र ही जारी की जाएगी ।विद्यालयों के त्रुटिपूर्ण कोटि करण को भी संशोधित करवाए जाने हेतु उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। ऐसा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा द्वारा संगठन को आश्वासन दिया गया उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि शीघ्र ही प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक के पदों पर पदोन्नति हेतु प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष श्री मुकेश चौहान प्रभारी जिला मंत्री श्री चंद्रभूषण कठेत जिला कोषाध्यक्ष श्री राजवीर सिंह जिला वरिष्ठ अध्यक्ष श्री आशीष चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद श्री अश्वनी चौहान ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की श्री मनमोहन शर्मा ब्लॉक मंत्री बहादराबाद श्री राकेश सिंह पवार कोषाध्यक्ष योगेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष भगवानपुर श्री रजनीश सैनी ब्लॉक मंत्री श्री अनिल चमोली ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर श्री प्रवीण ब्लॉक मंत्री श्री कुलदीप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नारसन श्री अरविंद शर्मा कोषाध्यक्ष श्री मासूम अली ब्लॉक अध्यक्ष खानपुर श्री केहर सिंह ब्लॉक मंत्री श्री पवन शर्मा ब्लॉक संयुक्त मंत्री भगवानपुर श्री प्रकाश भूषण डंगवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे ।




