Haridwar News

आज आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम

आज आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत क्वार्टरा इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड हेल्थ के द्वारा स्कूल स्टाफ और स्कूल के छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों द्वारा सभी अध्यापक और अध्यापिका और छात्र छात्राओं की निशुल्क जांच की गई

और सभी छात्रों को आयरन और फोलिक एसिड की दवाई निशुल्क दी गई इस अवसर पर कार्यक्रम निदेशक रचना अग्रहरी ने -छात्राओं को महावारी के दौरान होने वाली परेशानियों और उसके निदान के बारे में भी समझाया इस अवसर पर छात्राओं को निशुल्क सेनेटरी पैड भी वितरित की गई कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार के कैंप के द्वारा समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाए जाती है उन्होंने क्वार्टरा इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड हेल्थ का स्वास्थ्य शिविर लगाने पर धन्यवाद किया स्वास्थ्य शिविर में डॉ सौरभ कुमार मयंक बिश्नोई रचना अग्रहरी आदि ने स्वास्थ्य की जांच की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *