बहादराबाद क्षेत्र में आज मुस्लिम समुदाय का पर्व ईद शांति पूर्वक आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया l एक माह के रोजे के बाद रोजेदारों ने ईद में ख़ुशी और उत्साह दिखाते हुए ईदगाहो, मस्जिदों में ईद की नमाज़ आता की और देश की खुशहाली की दुआ मांगी, अमनो चैन की दुआ में हज़ारो हाथ उठे l नमाज़ के बाद सभीने एक दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी l ईद के पर्व को शांति के साथ मनाई जाए इस पर पुलिस मुस्टेद रही, मस्जिदों, ईदगाहो पर पुलिस का पहरा रहा ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाए l थाना क्षेत्र की बहादराबाद की जमा मस्जिद, अलीपुर, सलेमपुर, रोशनाबाद, बढेड़ी राजपुताना, घोड़ेवाली, भरापुर, इब्राहिमपुर, भौरी, मुस्तफाबाद आदि सभी मस्जिदों में ईद की नमाज़ शांति के साथ संपन्न हुई l
थाना पथरी के एक्कड़ काला व एक्कड़ खुर्द में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में ईद की नमाज़ आता फरमाइ इस अवसर पर थाना पुलिस की चौकसी बानी रही l पुलिस किसी भी स्थिति से निपटे के लिए अलर्ट रही l ईद की नमाज़ के शांति पूर्वक संपन्न होने पर बहादराबादथाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने कहाँ कि भाईचारे का त्यौहार थाना क्षेत्र के सभी गाँव में शांति के साथ सम्पन्न हो गया है कही से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है l




