बहदराबाद 19 अप्रैल ( महिपाल ) सिडकुल कि कंपनी हेवल्स से निकट कि कंपनी ए आर में पंखो का सामान लेजाते उसमे से तीन पेटी सामान उतार कर दूसरे वाहन में भरने वालों को सिडकुल पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है l प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल कि हैवल्स कंपनी जो पंखे बनाने और उसका सामान बनती है, के एच आर भूपेंद्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम अमरोला माया बाग जिला अमरोहा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी से दूसरी कंपनी में जिस वाहन से सामान भेजा जा रहा था उस वाहन से कुलदीप पुत्र होशियार सिंह निवासी टांडा माई दास सफरपुर बिजनौर हाल निवासी रोशनाबाद ने वाहन से तीन पेटी सामान चोरी कर लिया है l तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर इसे पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया और उसे इंद्रलोक तिराहा टेम्पो स्टेण्ड के पास से छोटे हाथी वाहन के साथ पकड़ लिया, छोटे हाथी वाहन में हैवल्स कंपनी से चुराई गई तीन बॉक्स फैन कवर, पंखो के ढक्क्न बरामद हुए l उसके साथ ही उसका एक दूसरा साथी संजीव पुत्र फूल सिंह निवासी रोशनाबाद को भी चोरी में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l




