पंजाब नेशनल बैंक मैं ग्राहकों को नहीं मिल रही सुविधा, कर्मचारी बहाने बनाकर ग्राहकों को कर रहे परेशान।
लक्सर। नगर के पंजाब नेशनल बैंक में कर्मचारीयो द्वारा सही से कार्य न किए जाने के चलते ग्राहकों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। बैंक कर्मी ग्राहकों को बहाने बनाकर टालने का काम कर रहे हैं। जिसके चलते ग्रहाक अपने खाते का ब्यौरा देखने जैसे आदि कार्य नहीं करा पा रहे हैं। ग्राहक द्वारा अगर बैंक कर्मियों से किसी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं तो बैंक कर्मी ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार पर उतर आते हैं।नगर के पंजाब नेशनल बैंक की एक महिला ग्राहक जो पेशे से एक अध्यापक है ने बताया कि उन्हें उच्च विभागीय अधिकारियों द्वारा आदेश मिले हैं कि वह अपने आय वह से संबंधित साल भर का ब्योरा विभाग को मुहैया कराए। लेकिन बैंक द्वारा खाते का ब्यौरा नहीं दिया जा रहा है। इस बाबत वय पिछले 1 महीने से बैंक के चक्कर काट रही है बैंक कर्मी कभी शर्वर न होना तो कभी मशीन खराब होने का बहाना बनाकर व कभी स्टाफ न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। अगर उन्हें बैंक का ग्राहक होने के नाते सुविधा मोहिया कराने के बारे में कहा जाता है तो बैंक कर्मी ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। बैंक द्वारा जारी कंप्लेंट नंबर भी कार्य नहीं कर रहा है। ऐसे में अब शिकायत करें तो किसे ओर कहां यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।




