रिपोर्ट महिपाल शर्मा
कबाड़ी के गोदाम में लगी अचानक आग l लाखो का सामना जलकर खाक l
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा बिस्किट निकट शराब के ठेके के पास बने कबाड़ी के गोदाम में बीती देर रात अचानक आग लग गई जिसकी सूचना राहगीरों ने दमकल विभाग को दी सूचना पाकर मौके पहुँची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया सूचना समय 21:40 पर फायर स्टेशन सिडकुल हरिद्वार को सूचना मिली कि रावली महदूद शराब ठेके के पास एक कबाड़ी के गोदाम में आग लगी है सूचना पाते ही मौक़े पर फायर स्टेशन सिडकुल से तीन फायर टैंकर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए और आग को तीन तरफ से घेरकर तीन हौज पाइप की सहायता से काबू करने का प्रयास किया। वाहनो से लगातार पम्पिंग करते हुए तीनो फायर यूनिट ने अथक प्रयास से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गनीमत रही कि आग शराब के ठेके की ओर जाने से पहले भी बुझा दी गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था अग्निकांड में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई लेकिन आग में घिरी होने के कारण एक स्विफ्ट कार जिसका नम्बर UK 17 F 7782 पूरी तरह से जल गई। वही एफएसओ हरीश मिश्रा ने बताया कि आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है लेकिन आग लगने का कारण अभी स्पष्ठ नही हो सका है मामला सोटसर्किट का माना जा रहा है बाकी जांच का विषय है l आग बुझाने में राजेश कुमार, ड्राईवर मदन सिंह बुटोला, पुनीत भट्ट,कुलदीप सिंह, हिमांशु नेगी,सतीश कुमार,मनोज बुटोला,विनोद प्रसाद,कमल सिंह,प्रेम सिंह, अवतार सिंह शामिल रहे।




