Haridwar News

हाईस्कूल व इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित।।

रिपोर्ट पहल सिंह राणा

हाईस्कूल व इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित।। ब्लॉक खानपुर के नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर में हाईस्कूल व इण्टरमीडिऐट बोर्ड परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गयी है।
कालेज प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने बताया कि इण्टरमीडिऐट गृह विज्ञान 11, 12 मार्च, ड्राईंग एण्ड पेन्टिंग 7, 8, 9, 10 मार्च, भौतिक विज्ञान 4, 5 मार्च, समाजशास्त्र 11, 12, 13 मार्च को रसायन विज्ञान 7, 8 मार्च को प्रयोगात्मक परीक्षाऐं सम्पादित की जायेगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी संस्थागत परीक्षार्थियों के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों को दूसरा मौका देय नहीं हैं। तथा
हाईस्कूल की संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की समस्त विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा 09 से 12 मार्च तक सम्पन्न की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *