Uncategorized

पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या।

पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या।

रिपोर्ट अब्दुल कादिर

हापुड़: सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई में पुरानी रंजिश के चलते शाम ढलते ही दो हथियारबंद हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए मस्जिद के बाहर पूर्व प्रधान को मौत के घाट उतार दिया। वहीं हमलावरों के द्वारा बरसाई गई गोलियों से एक राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई में दो हथियारबंद हमलावरों ने शाम ढलते ही पूर्व प्रधान गुलजार पुत्र उम्मेद पर रास्ते में जाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। बदमाशो द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग में 1 गोली राह चलते मोहम्मद रफी पुत्र कलवा को भी लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने से गांव में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह और एडिशनल एसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए गुलजार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एसपी अभिषेक वर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *