Uncategorized

लगातार हो रही बारिश ने किसानो की तोड़ी कमर, फसले खेतो में बिछी l

लगातार हो रही बारिश ने किसानो की तोड़ी कमर, फसले खेतो में बिछी l
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
दो दिन से लगातार हो रही बारिश से किसानो की गेहूं, सरसों, आलू की फसल बर्बाद हो गई है l किसानो के माथे पर चिंता साफ दिखाई दे रही है क़र्ज़ लेकर बीज , खाद, डाल कर कड़े परिश्रम से तैयार फसले खेतों में बिछ गई हैं l किसानो नवीन कुमार, राणा नन्दलाल, बाबूराम, मेहंदी हसन, उत्तम सिंह, प्रेम सिंह आदि ने बताया कि इनकी फसले कटाई के लिए पूरी तरह तैयार खड़ी थी, बरसात से कुछ दिन पहले ही किसानो ने गेहूं में सिचाई की थी क्योंकि इस बार सर्दियों में बारिश न होने और फरवरी में ही तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल में सिचाई की जरुरत थी लेकिन अभि तक खेतो में नमी बानी हुई थी कि बारिश ने अपना कहर बारपना शुरू कर दिया जिससे फसले बर्बाद हो गई हैं l अब किसानो को सरकार द्वारा मुआवजे की उम्मीद है जिससे उन्हें बर्बाद फसलों के एवाज में कुछ सहायता मिल सके और किसान फसल के लिए समितियों से लिए क़र्ज़ का भुगतान कर सके l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *