रुड़की।भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नगर निगम सभागार में हुई सुषमा स्वराज सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए भाजपा प्रदेश महिला मोर्चाध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि महिलाओं ने हर युग में युग परिवर्तन का काम किया है,चाहे स्वतंत्रता आंदोलन हो या देश में बदलाव लाने का प्रश्न हो प्रत्येक क्षेत्र में महिला शक्ति पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अग्रणी रही है।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को महिला शक्ति साकार कर रही है और उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।कार्यक्रम में विशेष अधिकारों पर बोलते हुए पूर्व राज्य मंत्री निरुपमा गौड़ ने कहा कि आज विश्व में हर देश की महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं,लेकिन भारत की महिला शक्ति के आगे विश्व की तमाम महिलाएं अपना प्रदर्शन कर रही है।उन्होंने कहा कि आज भारत की महिला शक्ति ने भारत के भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है और आगामी लोकसभा 2024 में भी महिला शक्ति के बल पर ही नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर बोलते हुए प्रदेश प्रभारी विमला नैथानी,भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि सुषमा स्वराज जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम आज देश को सुदृढ़-समृद्ध और विकासशील बनाएं और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को साकार करें।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती निरूपा गौड,महिला आयोग की पूर्व सदस्य राखी चंद्रा एवं डॉ.मधु सिंह रानी देवयानी सिंह,मेयर की धर्मपत्नी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष शालिनी गोयल,वैजयंती माला पूर्व जिला पंचायत सदस्य, महिला मोर्चा की जिला प्रभारी सावित्री मंगला वह महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।संचालन प्रतिभा चौहान द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं सरुनिका बंसल शर्मा,रीना डेंड्रियाल, इस दीप कौर प्रीति तोमर सुमन आर्य मंजू सैनी मीना भाटिया अंजुम आदि को सुषमा स्वराज अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल,कार्यक्रम संयोजिका ममता राणा, संयोजिका हेमा,मीनू सिंह, ममता मित्तल,शशि जैन, पूनम त्यागी,हेम बिष्ट पार्षद,कविता रावत,मीनूश्री,नीरज रंधावा, चंदेल,रीना अग्रवाल,अनिता जोशी,गीता मलिक, चंद्रकांता,गीता रानी,संतोष अरोड़ा,मिथिलेश राठी, सुनीता गोस्वामी,वीरमति यादव,चंचल सुनीता, मिनोचा,मनीषा,रचना, मीनाक्षी,मंजू भारती,तृप्ति कंसल,राजेश्वरी,पुष्पा, सरस्वती,दमयंती,मीरा कपिल,नीतू शर्मा,सुमन रोतेला,नीलकमल,पूजा नंदा,मंजू रावत,नजमा, संगीता,बिमला,नीलम रानी, अंजू सिंह,पूनम,उमा दीवान,किरण,शिवानी, भावना,सोनम,आसमा, ममतेश,नंदा गिरी,संतोष राणा,शिखा राजपूत, मोनिका,रेखा,अनुराधा, विदिशा,अर्चना,सर्वेश,नेहा, पार्वती आदि अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
Related Articles
प्रथम जिला स्तरीय एक दिवसीय पिटटू प्रतियोगिता का पूर्व मेयर गौरव ने उद्घाटन कर किया खिलाड़ियों का सम्मान
रुड़की।प्रथम जिला स्तरीय पिटटू एक दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने कर कमलों द्वारा किया।उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि खेलों से जहां स्वास्थ्य लाभ होता है, वहीं एक नई ऊर्जा का संचार युवाओं में पैदा होता है।हरिद्वार पिटटू एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बोलते हुए उन्होंने कहा कि […]
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेने पर भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी के नेतृत्व में किया गया जलाभिषेक
रुड़की।वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती रश्मि चौधरी द्वारा अपने समर्थकों संग तीसरी बार नरेंद्र मोदी के देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने तथा उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट पर हुई प्रचंड जीत के उपलक्ष में लक्ष्मी नारायण घाट पर दुग्धाभिषेक कर गंगा पूजन किया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी […]
सेवा पखवाड़े के सफल आयोजन हेतु भाजपा जिला रुड़की की कार्यशाला संपन्न,नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
सेवा पखवाड़े के सफल आयोजन हेतु भाजपा जिला रुड़की की कार्यशाला संपन्न,नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मानरुड़की।आगामी सेवा पखवाड़े (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के सफल आयोजन को लेकर भाजपा जिला रुड़की द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें हरिद्वार जिला प्रभारी आदित्य चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,जिला […]



