रुड़की।भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नगर निगम सभागार में हुई सुषमा स्वराज सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए भाजपा प्रदेश महिला मोर्चाध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि महिलाओं ने हर युग में युग परिवर्तन का काम किया है,चाहे स्वतंत्रता आंदोलन हो या देश में बदलाव लाने का प्रश्न हो प्रत्येक क्षेत्र में महिला शक्ति पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अग्रणी रही है।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को महिला शक्ति साकार कर रही है और उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।कार्यक्रम में विशेष अधिकारों पर बोलते हुए पूर्व राज्य मंत्री निरुपमा गौड़ ने कहा कि आज विश्व में हर देश की महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं,लेकिन भारत की महिला शक्ति के आगे विश्व की तमाम महिलाएं अपना प्रदर्शन कर रही है।उन्होंने कहा कि आज भारत की महिला शक्ति ने भारत के भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है और आगामी लोकसभा 2024 में भी महिला शक्ति के बल पर ही नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर बोलते हुए प्रदेश प्रभारी विमला नैथानी,भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि सुषमा स्वराज जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम आज देश को सुदृढ़-समृद्ध और विकासशील बनाएं और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को साकार करें।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती निरूपा गौड,महिला आयोग की पूर्व सदस्य राखी चंद्रा एवं डॉ.मधु सिंह रानी देवयानी सिंह,मेयर की धर्मपत्नी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष शालिनी गोयल,वैजयंती माला पूर्व जिला पंचायत सदस्य, महिला मोर्चा की जिला प्रभारी सावित्री मंगला वह महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।संचालन प्रतिभा चौहान द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं सरुनिका बंसल शर्मा,रीना डेंड्रियाल, इस दीप कौर प्रीति तोमर सुमन आर्य मंजू सैनी मीना भाटिया अंजुम आदि को सुषमा स्वराज अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख करुणा कर्णवाल,कार्यक्रम संयोजिका ममता राणा, संयोजिका हेमा,मीनू सिंह, ममता मित्तल,शशि जैन, पूनम त्यागी,हेम बिष्ट पार्षद,कविता रावत,मीनूश्री,नीरज रंधावा, चंदेल,रीना अग्रवाल,अनिता जोशी,गीता मलिक, चंद्रकांता,गीता रानी,संतोष अरोड़ा,मिथिलेश राठी, सुनीता गोस्वामी,वीरमति यादव,चंचल सुनीता, मिनोचा,मनीषा,रचना, मीनाक्षी,मंजू भारती,तृप्ति कंसल,राजेश्वरी,पुष्पा, सरस्वती,दमयंती,मीरा कपिल,नीतू शर्मा,सुमन रोतेला,नीलकमल,पूजा नंदा,मंजू रावत,नजमा, संगीता,बिमला,नीलम रानी, अंजू सिंह,पूनम,उमा दीवान,किरण,शिवानी, भावना,सोनम,आसमा, ममतेश,नंदा गिरी,संतोष राणा,शिखा राजपूत, मोनिका,रेखा,अनुराधा, विदिशा,अर्चना,सर्वेश,नेहा, पार्वती आदि अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
Related Articles
मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत महाराज ने ध्वजा रोहण कर पंचप्रण की शपथ दिलाई
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत महाराज ने ध्वजा रोहण कर पंचप्रण की शपथ दिलाई रूड़की (हरिद्वार) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर “मेरी माटी मेरा देश” अभियान देश भर की पंचायतों, कस्बों, शहरों में 09 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अमृत काल […]
वैलेंटाइन डे के विरोध में क्रांति सेना ने किया लठ पूजन एवं लठो को पिलाया तेल
वैलेंटाइन डे के विरोध में क्रांति सेना ने किया लठ पूजन एवं लठो को पिलाया तेलवैलेंटाइन डे की आड़ में छेड़खानी करने वालों को सबक सिखाने के लिए आज क्रांति सेना द्वारा प्रकाश मार्केट स्थित कार्यालय पर लठ पूजन का कार्यक्रम किया गया क्रांति सेना नेताओं ने कहा कि वैलेंटाइन डे की आड़ में पूरे […]
मानकों को बच्चों तक पहुंचाना बेहद जरूरी: मदन कौशिक
मानकों को बच्चों तक पहुंचाना बेहद जरूरी: मदन कौशिक हरिद्वार। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा आयोजित “मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखना” कार्यशाला का शुभारंभ भूपतवाला स्थित एक निजी होटल में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मानकों की जानकारी बच्चों तक पहुंचाने में शिक्षकों […]



